उत्तराखंड

मसूरी में आधी रात को महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर जमकर चले जूते-चप्पल, अभद्रता का लगा आरोप

पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात युवतियों और महिलाओं के बीच जमकर हंगामा हो गया. पिक्चर पैलेस चौक पर किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया. इस दौरान दोनों पक्षों की युवतियों और महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर जूते-चप्पल चलाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. मामला बढ़ता देख मसूरी पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विवाद दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ था. इसी विवाद के चलते दोनों परिवारों की युवतियां आमने-सामने आ गईं. देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस दौरान महिलाओं के भी विवाद में शामिल होने की बात सामने आई है. सड़क पर ही एक-दूसरे पर जूते-चप्पल चलाने से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. मौके पर मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, जबकि कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटनास्थल पर हंगामे की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि कुछ महिलाओं ने मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता की गई. इस पर मीडिया कर्मियों ने भी विरोध जताया. विवाद के दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. हालांकि, पूरे घटनाक्रम के दौरान किस पक्ष की क्या भूमिका रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button