उत्तराखंड

हरिद्वार में रोडवेज बस की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तराखंड के हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांगड़ी फ्लाईओवर पर हरियाणा नंबर की एक बाइक सड़क परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों कांवड़िये हरियाणा नंबर की बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कांगड़ी फ्लाईओवर पर उनकी बाइक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील भी की है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button