उत्तराखंड

देहरादून सड़क हादसे में बीटेक छात्रा की दर्दनाक मौत, हिरासत में मिक्सर ट्रैक्टर चालक

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बीटेक की छात्रा की मौत हो गई. चार खंबा चौक के पास पैदल जा रही छात्रा को पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी.

वहीं, सूचना मिलने पर थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही पुलिस घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक, रविवार यानी 9 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे सूचना मिली थी कि चार खंबा चौक के पास एक युवती मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आ गई है. सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए वेलमेड अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया.

हादसे में छात्रा की मौत-

  1. वैष्णवी रावत पुत्री प्रदीप सिंह रावत (उम्र 18 वर्ष), निवासी- पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली

बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा थी वैष्णवी: वैष्णवी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से B.Tech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना के समय वैष्णवी की बड़ी बहन कृतिका रावत भी उसके साथ थीं. कृतिका ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वो ट्रैक्टर के नीचे आ गई.





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button