उत्तराखंड

देहरादून के लोकेंद्र सोनी पहुंचे KBC, अमिताभ बच्चन को भेंट की उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी

किसी भी राज्य की पहचान उसके प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ वहां की संस्कृति, परंपराओं और लोक पहनावे से भी होती है। ऐसे में उस पहचान को जब राष्ट्रीय मंच मिलता है तो ये उसके लिए बड़े गर्व की बात होती है।

इसी बीच देहरादून के लोकेंद्र सोनी लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में नजर आए। ऐसे में वो वहां उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा पहनकर गए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी प्रसिद्ध पहाड़ी टोपी भेंट स्वरूप दी

देहरादून की टीएचडीसी कॉलोनी के निवासी लोकेंद्र सोनी ने KBC में प्रतिभाग किया। उन्होंने चयन प्रक्रिया के कई कठिन चरणों को पार किया। लेकिन वो हॉटसीट तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने अंतिम दो प्रतिभागियों में जगह बनाई। हालांकि उन्होंने अमिताभ बच्चन को एक खास तोहफा भेंट किया।

KBC के मंच पर लोकेंद्र सोनी तो उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा पहनकर आए ही थे। साथ ही उन्होंने अमिताभ को भी उत्तराखंड की प्रसिद्ध पहाड़ी टोपी भेंट की। लोकेंद्र के अनुसार, पहाड़ी टोपी देखकर अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए।बताते चलें कि लोकेंद्र सोनी की KBC में भागीदारी से जुड़ा ये प्रोग्राम 13 अक्टूबर को रात नौ बजे टेलिकास्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button