उत्तराखंड

संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा

जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। अतिवृष्टि, अचानक बढ़ते जलस्तर और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संवेदनशील आपदा क्षेत्रों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन PTZ (Pan-Tilt-Zoom) कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में शुरू की गई इस पहल के तहत सहस्त्रधारा, कार्लीगाड़ और गुच्चूपानी जैसे संवेदनशील एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 24×7 रियल टाइम निगरानी की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों का एक्सेस जिला आपदा परिचालन केंद्र यानी आपदा कंट्रोल रूम में उपलब्ध है, जहां से संबंधित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button